बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- तटबंध टूटने से 10 हजार एकड़ फसल होती है बर्बाद फोटो: 28करायपरसुराय01: हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया। करायपरसुराय, निज संवाददाता। विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने बिहार विधानसभा के चालू सत्र में हिलसा, करायपरसुराय और एकंगरसराय प्रखंड के किसानों की गंभीर समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले के उदेरा में बने बराज का गेट बरसात के दौरान एक साथ खोल दिए जाने से लोकाइन नदी का तटबंध टूट जाता है। इससे लगभग 10 हजार एकड़ में लगी फसल पिछले तीन वर्षों से लगातार बर्बाद हो रही है। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि निरंजना एवं मुहाने नदी झारखंड राज्य के चतरा जिले से निकलती है और गया जिला में मिलकर फल्गु नदी के रूप...