सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा सत्र के तारांकित प्रश्न के माध्यम से जिले की पशु चिकित्सा सेवाओं और टीकाकरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर सवाल उठाय है। विधायक ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सिमडेगा जिला कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर है। इस सवाल को सरकार ने स्वीकार किया कि जिले की आर्थिक रीढ़ आज भी कृषि और पशुपालन है। विधायक ने प्रश्न के दौरान उन्होंने पशुओं के टीकाकरण, पशु डॉक्टरों की उपलब्धता एवं पशुपालकों को मिलने वाले प्रशिक्षण को लेकर भी सरकारी से जानकारी मांगी। इस पर सरकार द्वारा बताया गया कि जिले में पशुओं का टीकाकरण एआई वर्कर और पेरावेट के माध्यम से कराया जा रहा है। वर्तमान में जिले में कुल 7 पशु चिकित्सा पदाधिकारी पदस्थापित हैं। सभी प्रखंडों व पंचायतों में विशेष पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं...