पूर्णिया, फरवरी 12 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। उर्वरक की कालाबाजारी को लेकर किसानों की बढ़ती परेशानी अब विधानसभा तक पहुंचेगी। रूपौली विधायक कलाधर मंडल ने स्पष्ट कहा है कि उर्वरक की कालाबाजारी का मामला वे आगामी सत्र के दौरान विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे और दोषी दुकानदारों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। विधायक ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के स्तर पर कहीं भी उर्वरक की कमी नहीं है इसके बावजूद कुछ उर्वरक विक्रेता कृत्रिम किल्लत दिखाकर किसानों का भयादोहन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में उर्वरक दुकानदार डीएपी खाद 1600 रुपये प्रति बोरी तथा यूरिया 350 से लेकर 425 रुपये प्रति बोरी तक खुलेआम बेच रहे...