बेगुसराय, फरवरी 10 -- बीहट, निज संवाददाता। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने बेगूसराय जिले की आध्यात्मिक स्थली सिमरिया धाम में पुलिस चौकी खोलने की मांग विधानसभा में उठायी। विधायक ने बिहार विधानसभा में सिमरिया धाम में पुलिस चौकी खोलने की मांग करते हुए कहा कि सिमरिया में गंगा स्नान से लेकर शवों की अंत्येष्टि या फिर मुंडन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए प्रतिदिन कई हजार लोगों की आवाजाही होती है। पुलिस चौकी नहीं रहने के कारण आये दिन उचक्के व बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देते रहते हैं। सिमरिया धाम में सरकार की ओर से रिवर फ्रंट समेत अन्य कई प्रकार की आधारभूत संरचना के निर्माण के बाद सिमरिया धाम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के पथ पर तेजी से अग्रसर है। रिवर फ्रंट की रेलिंग की चोरी भी शुरू हो चुकी है। ऐसी स्थिति में आधारभूत संरचना की सुरक्षा के साथ ...