रामगढ़, मार्च 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से रामगढ़ जिला में पुलिस लाइन के निर्माण की मांग जोरदार तरीके से उठाई। उन्होंने सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि रामगढ़ जिला बनने के बाद भी अब तक यहां पुलिस लाइन का निर्माण नहीं हो सका है। विधायक ममता देवी ने सदन को अवगत कराया कि पुलिस लाइन किसी भी जिले के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा होती है। इसके अभाव में पुलिसकर्मियों को कई प्रकार की समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रामगढ़ जिले में पुलिस बल के लिए पर्याप्त आवास, प्रशिक्षण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कई तरह की परेशानि...