रामगढ़, अगस्त 26 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा में निकाय चुनाव लंबित होने का मुद्दा उठाया। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने ताराअंकित प्रश्न के माध्यम से झारखंड राज्य में विगत दो वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं की बात कही। इससे होने वाले नुकसान के बारे में मजबूती से बात रखी। कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य बिल्कुल धीमा हो गया है। साथ ही नगर निकायों में चुनाव नहीं होने के कारण नगर निकाय जनप्रतिनिधि विहीन है। आम लोगों की समस्याओं का निराकरण में समस्या उत्पन्न हो रही है। उनकी समस्याएं नगर निगम कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रही है। साथ ही केंद्र से मिलने वाली अनुदान की राशि भी नहीं मिल पा रही है। जिस कारण विकास कार्य प्रभावित है। इस पर सरकार की ओर से दिसंबर से पूर्व निकाय चुनाव संपन्न कराने...