विधानसभा में उठा रामगढ़ में अधिकारियों की कमी का मुद्दा
रामगढ़, मार्च 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने विधानसभा में जनहित से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले से अलग होकर रामगढ़ जिला बने लगभग दो दशक बीत चुके हैं। लेकिन आज भी कई महत्वपूर्ण विभागों की मूलभूत व्यवस्था यहां उपलब्ध नहीं है। विधायक ममता देवी ने सदन को अवगत कराया कि रामगढ़ जिले में अब तक जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी तथा सहकारिता पदाधिकारी जैसे अहम पदों के लिए ना तो स्थायी कार्यालय स्थापित किए गए हैं और ना ही पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की समुचित नियुक्ति की गई है। इसका सीधा असर जिले के किसानों पर पड़ रहा है, जिन्हें कृषि से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इन विभागों की स्थापना एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.