गुमला, फरवरी 24 -- बसिया, प्रतिनिधि। जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत बाघमुंडा पर्यटक स्थल के सौंदर्यीकरण और विकास का मुद्दा विधानसभा में उठा है। सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने सदन में सरकार से सवाल करते हुए कहा कि बसिया मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर स्थित बाघमुंडा जलप्रपात में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। जिससे पर्यटकों को परेशानी होती है। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग ने बताया कि बाघमुंडा जलप्रपात एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जहां वर्षभर स्थानीय व बाहरी पर्यटकों का आवागमन रहता है। बावजूद इसके यहां सीढ़ियों में रेलिंग, बैठने की व्यवस्था व डेंजर जोन में सुरक्षा घेराबंदी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। विभाग ने यह भी जानकारी दी कि बाघमुंडा जलप्रपात को श्रेणी-सी पर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.