मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी । विधायक माधव आनंद ने मधुबनी शहर के निधि चौक से मधुबनी रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा बुधवार को उठाया। विधायक ने कहा कि पथ निर्माण विभाग की ये सड़क विगत कई वर्षो से अधूरा पड़ा है। जबाव में पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद काम पूरा हो जाएगा। विधायक ने मंत्री से आग्रह किया कि जिला मुख्यालय शहर का ये मामला है। इसलिए इसे प्रमुखता से देखा जाए। वहीं पण्डौल प्रखंड के सलेमपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सलेमपुर का भी मामला बुधवार को विधान सभा में उठा। मधुबनी विधायक माधव आनंद ने सदन में शिक्षा मंत्री से कहा कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सलेमपुर में दो वर्ग कक्ष ही है एवं चहारदीवारी का निर्माण नहीं होने के कारण पठन-पाठन एवं विद्यालय संचालन में व...