गुमला, मार्च 14 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुमला विधायक भूषण तिर्की ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से चैनपुर अनुमंडल के कटकाही गांव में पुलिस पिकेट निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने सदन को बताया कि सुरक्षा के अभाव में क्षेत्र के ग्रामीणों को असुरक्षा का सामना करना पड़ता है और छोटी-छोटी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए भी उन्हें मीलों का सफर तय करना पड़ता है। विधायक ने कहा कि कटकाही और आसपास की तीन-चार पंचायतों के लोग अपने क्षेत्र में पुलिस पिकेट की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। वर्तमान में किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्रामीणों को 10 से 15 किमी दूर चैनपुर अनुमंडल मुख्यालय जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भौगोलिक रूप से दुर्गम है।जिसके कारण आपात स्थिति में पुलिस सहायता मिलने में देरी हो जाती है। उन्होंने यह भ...