प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता इस सरकार में छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है लेकिन अपना दल के छात्रों के साथ है। छात्रों के हर मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। यह बातें अपना दल की सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने बुधवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन के बाहर आयोजित सामाजिक न्याय शिक्षा और छात्रसंघ बहाली के विषय पर आयोजित छात्र संवाद में कहीं।सिराथू विधायक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कई दिग्गज राजनेता निकले और देश की राजनीति में उन्होंने अपना योगदान भी दिया है। यहां पर छात्रसंघ बहाली होनी चाहिए। इस दौरान विधायक ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शोभ नाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रों ने वर्तमान की राजनीति पर अपना पक्ष रखा, साथ ...