बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट चर्चा में भाग लेते हुए छपरौली से रालोद विधायक डा. अजय कुमार ने कहा कि प्रस्तुत बजट प्रदेश के विकास का ब्लूप्रिन्ट है। बजट में प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान और कल्याण को लेकर आश्वस्त किया गया है। बजट में गावं, गरीब, किसान और युवाओं पर फोकस किया गया है। रालोद विधायक ने छपरौली विधान सभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव असारा को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग को दोहराया, साथ ही असारा से एलम और असारा से भनेड़ा के महत्वपूर्ण मार्गों पर नवनिर्माण कार्य कराया जाने की मांग उठाई। छपरौली स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय से ककौर तक राजवाहे की बाई पटरी को पक्का करने की मांग की। वर्तमान में दोघट से टीकरी और कैड़वा से मवीकलां तक जर्जर हो चुके सड़क मार्गो का पुन:निर्माण कराए जाने की भी मांग उठाई। इस...