औरैया, जनवरी 6 -- औरैया, संवाददाता।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद औरैया में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाशित मतदाता सूची 202-बिधूना, 203-दिबियापुर एवं 204-औरैया (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों, पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय औरैया में जनसामान्य के अवलोकन हेतु रखा गया है। मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियां 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक दाखिल की जा सकेंगी। उ...