बलरामपुर, अप्रैल 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अप्रैल को विधानसभा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 13 लाख 10 हजार 755 मतदाता हैं, जो आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में 1805 बूथों पर मतदान कर सकेंगे। एसआईआर से पहले फ्रीज मतदाता सूची में 15 लाख 63 हजार 27 वोटरों का नाम था। एसआईआर के दौरान मृतक, शिफ्टेड व अन्य श्रेणी में शामिल दो लाख 72 हजार 272 वोटरों का नाम जांच-पड़ताल के बाद सूची से हटा दिया गया है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के बाद 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन के लिए मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। इसमें आबादी और वोटरों के बीच 45.47 फीसदी रेशियो है। वहीं जेंडर रेशियो 777 है। जिले में 28 लाख 82 हजार 809 जनसंख्या है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.