पटना, मार्च 14 -- बिहार विधानसभा परिसर में शुक्रवार को बम विस्फोट की धमकी मिली थी। इसे देखते हुए शनिवार को परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। 16 मार्च को विधानसभा परिसर में ही राज्यसभा प्रत्याशियों के लिए वोट डालने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कारणों में शनिवार को भी परिसर में जगह जगह जांच की गई। विधानसभा परिसर की तीन पाली में पुलिस पेट्रोलिंग कराई जा रही है। सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा के गेट नंबर दो से 10 तक पुलिस पेट्रोलिंग विशेष तौर पर की गई। सचिवालय थाना से दो पुलिस पेट्रोलिंग का दस्ता परिसर में भ्रमण कर रहा है। इस दौरान परिसर में आने जाने वाले कर्मियों के अलावा अन्य लोगों पर भी नजर रखी गई। बाद में पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर बैठक की। विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वालों को प्रत्येक गेट पर ज...