रामपुर, अप्रैल 11 -- विधानसभा चुनाव से ही जनपद में वीआईपी मूवमेंट बढ़ जाएगा। हैलीकाप्टर उतारने में दिक्कतें न हों इसके लिए प्रत्येक तहसील क्षेत्र में हैलीपैड बनाया जाएगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, प्रशासन सरकारी जमीन तलाशने में जुट गया है। अगले वर्ष फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले ही यानी जून-जुलाई से सभी राजनैतिक दलों से लेकर प्रशासनिक मशीनरी भी चुनावी मोड में आ जाएगी। वीआईपी मूवमेंट भी बढ़ जाएगा। चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। ऐसे में आसमान से हैलीकाप्टर उतारने के लिए हैलीपैड की आवश्यकता होगी। जिसके लिए कवायद अंतिम चरण में है। मालूम हो कि रामपुर में शाहबाद, मिलक, बिलासपुर, स्वार, टांडा और रामपुर नगर कुल छह तहसीलें हैं। अभी तक जिला मुख्यालय पर ही हैलीपैड है। सरकारी तौर पर यहां पुलिस लाइन में हैलीपैड पर हैलीकाप्टर उ...