बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डीपी यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने नगर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डीपी यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतारने के संकेत दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने स्तर पर मंथन कर यह निर्णय लेगी कि चुनाव एनडीए के साथ लड़ा जाएगा या इंडिया गठबंधन के साथ। डीपी यादव ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय परिवर्तन दल जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और आने वाले चुनाव में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले ...