बगहा, मई 4 -- चन्द्रभूषण पांडेय बगहा, हमारे संवाददाता।पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के रुझानों को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है। ज़िलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला ने कहा कि इन रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता सनातन विरोधी ताकतों और नारी शक्ति का अपमान करने वालों को करारा जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में नेताओं ने चुनावी रुझानों पर वस्तिार से चर्चा की और इसे भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत बताया। यह भी पढ़ें- असम, बंगाल व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर खुशी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का वश्विास लग...