इटावा औरैया, मार्च 8 -- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में 10 प्रतिशत सीटे वैश्य समाज के लिए आरक्षित की जाएं। उन्होंने कहा की 15 मार्च को आगरा में परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा और उसमें इस बात को उठाया जाएगा। समारोह में डा. सुमन गुप्ता ने कहा कि इस सम्मेलन में कई आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसके साथ ही विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन भी होगा । उन्होंने कहा कि होली मिलन समाज को जोड़ने और समरसता लाने का काम करता है। यह भी आह्वान किया कि समाज में जो बुराइयां आ गई है उन बुराइयों को दूर किया जाए।स...