हमीरपुर, दिसम्बर 31 -- मौदहा, संवाददाता। बसपा कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने पर चर्चा। नगर के पांडव गेस्ट हाउस में बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम ने कहा कि 15 जनवरी को बांदा में बहन मायावती के जन्मदिवस के अवसर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये। मंडल प्रभारी बलदेव वर्मा ने कार्यकर्ताओं मैं जोश भरते हुए संगठन के हित में एवं मजबूती के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की। पूर्व प्रधान मातादीन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बहन मायावती को सुशोभित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से तन मन धन से सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिले के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटेलाल वर्मा का...