संभल, मार्च 9 -- गांव ऐंचोली में रविवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सभा का आयोजन हुआ। सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी मुख्य अतिथि रहे। मुरादाबाद मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन बनाए रखें और एकजुट होकर संघर्ष करें। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी केवल एक दल नहीं, बल्कि कमजोर और पिछड़े वर्ग की ढाल हैं। बुलडोजर संस्कृति और डर के माहौल के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को नीली क्रांति के माध्यम से सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रविंद्र भाटी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...