विधानसभा चुनाव पर हाईकोर्ट पहुंचा जनसुराज, नतीजे रद्द करने की मांग पर SC में लगा था झटका
नई दिल्ली, मार्च 23 -- प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाई. वी. गिरी की सहायता से एक याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। मनोज भारती ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में यह याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पहले हाईकोर्ट का रुख करने की अनुमति दी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को मंजूरी दी। उस समय सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए थे। इसके बाद 1 सितंबर 2025 को योजना की गाइडलाइन जारी की गई, जिसमें बाद में जीविका दीदियों को जोड़ा गया। चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.