मैनपुरी, जुलाई 13 -- भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी अनिल चौधरी और जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम की समीक्षा की और उन्होंने सीधे-सीधे कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की जानकारी ली। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे आलोक गुप्ता ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। सच्चा सम्मान तभी होगा जब कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटें जिताने का काम करेंगे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल प्रशिक्षण, हर बूथ पर 20 प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का लक्...