विधानसभा चुनाव जीतने की कल्पना में जी रहे हैं अखिलेश यादव : ब्रजेश पाठक
देवरिया, सितम्बर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं लेकिन अब उनकी यह राजनीति नहीं चलेगी। अब उत्तर प्रदेश बदल चुका है, प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव जीतने की कल्पना में जी रहे हैं। एक बार फिर प्रचंड बहुमत से 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को देवरिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उप मुख्यमंत्री शहर के कसया रोड स्थित पलक लॉन में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पिता स्वर्गीय राजेंद्र किशोर शाही व उनकी माता रामप्यारी देवी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.