लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

चुनाव की तैयारियाँ यूपी में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के डीएम, पुलिस आयुक्तों व एसएसपी को निर्देश दिए कि हफ्ते भर के भीतर सेक्टर ऑफिसर व सेक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती सभी क्षेत्रों में की जाए।

आवश्यक निर्देश बुधवार को सीईओ नवदीप रिणवा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार चुनाव से चार महीने पहले सेक्टर आफिसर व सेक्टर पुलिस आफिसर की तैनाती किया जाना जरूरी है। ऐसे में सेक्टर ऑफिसर व सेक्टर पुलिस ऑफिसर के रूप में संवेदनशील व सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। नियुक्ति के बाद जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से उनका प्रशिक्षण किया जाए। मतदान...