विधानसभा चुनाव को लेकर हुई स्वीप की बैठक
पिथौरागढ़, सितम्बर 30 -- पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बुधवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम योगेंद्र सिंह ने स्वीप टीम को एक सप्ताह के भीतर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एडीएम ने स्वीप टीम के सदस्यों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ युवा, महिला, दिव्यांग और नए मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में मो. शरीफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.