सोनभद्र, जुलाई 13 -- सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2027 में होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना रहा। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के आदिवासियों, किसानों और अवैध खनन से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को लेकर राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर श्रीकांत मिश्रा, मंजू देवी, आशीष सिंह, शीतला पटेल, ऋषि राज पासवान, गणेश विश्वकर्मा, राजेन्द्र भारतीय, मिक्कू, अहमद हुसैन, संजय राम आदि मौजूद रहे।

ह...