विधानसभा चुनाव के लिये कांगेस ने काशीपुर के चार नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
काशीपुर, अक्टूबर 19 -- काशीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने काशीपुर के चार नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूची के अनुसार, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा को प्रोटोकॉल प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपिका गुड़िया आत्रेय को जसपुर विधानसभा प्रभारी और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन को हल्द्वानी विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, इंदूमान को किसान कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सत्ता वापसी की राह देख रही कांग्रेस चुनाव मोड में आई; किसे-कहां कमान; पूरी लिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.