सीवान, नवम्बर 10 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदारीचक, बगौरा से विधानसभा चुनाव के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया गया है। इस मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ही विद्यालय के रसोइया लालबहादुर रावत पर चोरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। प्रधानाध्यापिका ने आवेदन में बताया कि 1 नवंबर को विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। जिसके बाद विद्यालय की चाबी रसोइया लालबहादुर रावत को सौंपी गई थी। 5 नवंबर को जानकारी मिली कि विद्यालय में लगा कैमरा गायब है। जब वह विद्यालय पहुंचीं तो देखा कि ताला सुरक्षित था।विद्यालय के किसी दरवाजे या खिड़की को तोड़ा नहीं गया था। जिससे संदेह पक्का हुआ कि रसोइए ने ही कैमरा गायब कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही ह...