विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी रालोद, बैठक में मंथन
बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर जिले में 'टीम आरएलडी' का गठन पूरा किया गया है। जिला संयोजक मोहित सिरोही को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। रालोद जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। टीम आरएलडी के गठन से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि रालोद आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी की प्राथमिकता समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
टीम आरएलडी का गठन जिला संयोजक मोहित सिरोही ने कहा कि टीम आरएलडी किसानों, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.