पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ बंगाल के साथ-साथ बिहार में भी सियासी तपिश धीरे-धीरे गर्माने लगी है। फिलहाल पूर्णिया की धरती दिल्ली को बंगाल से कनेक्ट करने का काम कर रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट के बाद बंगाल के सियासी दंगल में अलग-अलग सियासी दलों के नेता कूद रहे हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट पर आजकल रोज किसी न किसी दल के नेताओं की ट्रांजिट विजिट हो रही है। वीआईपी आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी बढ़ गयी है। अभी तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के आधे दर्जन से अधिक हाई प्रोफाइल नेता ट्रांजिट विजिट पर पूर्णिया होकर बंगाल जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली को बंगाल से कनेक्ट कर रहा पूर्णिया एयरपोर्ट सत्ता पक्ष के नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,...