बहराइच, फरवरी 17 -- बाबागंज। मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस पार्टी के नानपारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.एएम सिद्दीकी को मंगलवार को रूपईडीहा पुलिस ने आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। मनरेगा योजना की जगह नई योजना बनाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में वे समर्थकों के साथ लखनऊ जाने की तैयारी में थे। पुलिस को जैसे ही इस कार्यक्रम की सूचना मिली। घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। रूपईडीहा थाना पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अव्यवस्था से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। हाउस अरेस्ट के बाद उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है और यदि उसमें बदलाव किया जाता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्...