रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित के नेतृत्व में लखनऊ कूच की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। सोमवार को देर रात जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित एवं शहर अध्यक्ष बाकर अली खां को कार्यकर्ताओं के साथ में उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक संजय कपूर के कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे, जहां से विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई जा रही थी मगर भारी पुलिस बल तैनात कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाना अब अपराध बना दिया गया है। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। हाउस अरेस्ट कर लेने से संघर्ष रुकने वाला नहीं, यह आंदोलन और तेज होगा। ...