अल्मोड़ा, मार्च 6 -- प्रदेश कांग्रेस की ओर से दस फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में अल्मोड़ा के कांग्रेस नेता भी शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि भाजपा सरकार तानाशाही में उतर आई है। गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग पर भाजपा चुप्पी साधे हुई है। ऊपर से विधानसभा सत्र को महज एक औपचारिकता बना दिया है। इससे जनप्रतिनिधियों के बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...