बुलंदशहर, फरवरी 16 -- लखनऊ में मंगलवार को प्रस्तावित कांग्रेस के विधानसभा घेराव के लिए जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान को एनएच-509 पर लखनऊ जाते समय पुलिस घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर लेकर गई है। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बताया कि उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, जिला सचिव कुंवर आदिल, सुरेंद्र उपाध्याय एवं भजनलाल विमल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी ने बताया कि सोमवार की सुबह आठ बजे ही पुलिस ने उन्हें घर में क़ैद कर लिया। लखनऊ विधानसभा घेराव में जाने से रोका गया। वह अनिल शर्मा,अनवर चौहान,डॉ सुजात अली,रविन्द्र फ़ौजी,नन्दकिशोर लोधी,अशोक चौधरी,नज़र अली आदि प...