कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी जाएंगे। 17 फरवरी को होने वाला घेराव मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ होगा। यह जानकारी शनिवार को तिलक हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि घेराव में कानपुर महानगर की भी मजबूत भागेदारी रहेगी। मखलू पांडे, आनंद प्रकाश वर्मा, शंकर दत्त मिश्रा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...