नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा को लगातार दूसरे दिन ई-मेल के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, पुलिस ने विधानसभा परिसर की जांच की और सूचना को फर्जी घोषित किया। इससे पहले मंगलवार को भी विधानसभा और विधानसभा अध्यक्ष की ई-मेल आईडी पर धमकी दी गई थी। जानकारी के अनुसार, ई-मेल भेजने वाले ने खुद को तमिलनाडु के एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताया। उसने ई-मेल में लिखा कि वह राजनीतिक दलों से निराश हो गया है। केवल वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया गया। वह अदालत एवं मीडिया सभी से निराश होकर दिल्ली विधानसभा को बुधवार दोपहर 1.40 बजे आरडीएक्स सेउड़ाने जा रहा है। उसने पाकिस्तान और नक्सली का भी जिक्र किया है। जिले की साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.