लखनऊ, फरवरी 19 -- यूपी विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार दोपहर दामोदरनगर कृष्णानगर की रहने वाली स्नेहा सिंह पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने के लिए विधानभवन के पास पहुंची। स्नेहा पेट्रोल ऊपर उड़ेलती इसके पहले ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने झपट्टा मार कर बोतल उसके हाथ से छीनकर उसे बचा लिया। स्नेहा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह बीकेटी के कठवारा गांव की रहने वाली है। नौ महीने पूर्व उसका विवाह कृष्णानगर के दामोदर नगर निवासी अधिवक्ता विनायक सिंह के साथ हुआ था। ससुरालीजनों से उसका विवाद हो गया। उन्होंने घर से निकाल दिया। अब वह घर के अंदर दाखिल नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने कृष्णानगर पुलिस से भी इस संबंध में शिकायत की थी पर कुछ सुनवाई नहीं हुई। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने ने कृष्णानगर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कृष्णानगर प...