अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- कमल पंत,अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिला कार्यालय खोलने व विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पंकज कपकोटी को जागेश्वर, योगेश बिष्ट को सोमेश्वर और पान सिंह लटवाल को अल्मोड़ा विस की जिम्मेदारी दी। त्रिलोक लटवाल के केंद्रीय संगठन मंत्री बनने पर स्वागत भी किया। यहां केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, नरेंद्र बिष्ट, दीपा जोशी, रघुवर बागवानी, मोहित शाह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...