रांची, नवम्बर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत की संसद और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों के अध्यक्षों एवं सभापतियों का दो दिवसीय सम्मेलन 3 एवं 4 नवंबर को तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हुआ। इसमें झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति मनोज कुमार यादव ने भाग लिया और समिति की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सम्मेलन में मनोज कुमार यादव के साथ समिति के सदस्य नमन बिक्सल कोंगाड़ी, जगत माझी एवं समीर कुमार मोहंती तथा विधानसभा के उपसचिव अनूप लाल भी शामिल हुए। मनोज कुमार यादव ने विधानसभा की कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के अधिकाधिक उपयोग पर जोर दिया। साथ ही लोक लेखा समिति के प्रतिवेदनों की समयबद्ध समीक्षा, सार्वजनिक धन के आवंटन एवं उपयोग की गहन ज...