विधानसभा के अनागत प्रश्नों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें : सुरेश
चतरा, जुलाई 9 -- चतरा, संवाददाता। चतरा आगमन पर झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान एवं समिति के सदस्य नरेश प्रसाद सिंह तथा राम सूर्या मुंडा का अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने परिसदन (सर्किट हाउस) में पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत परिसदन सभागार में समिति अध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता में अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा से प्राप्त अनागत प्रश्नों के निष्पादन की विभागवार अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष सुरेश पासवान ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा से प्राप्त अनागत प्रश्नों का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्तर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.