रांची, जुलाई 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की बैठक मंगलवार को समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में धनबाद जिले के कई क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा किसानों की रैयती एवं कृषि भूमि पर कथित रूप से अवैध ओवरबर्डन (ओबी) डंप किए जाने का मामला प्रमुखता से उठा। हालांकि इस दौरान धनबाद के उपायुक्त बैठक में अनुपस्थित रहे, जिस पर समिति ने आपत्ति जताई। समिति ने निर्णय लिया कि इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध कर मामले को विशेषाधिकार के दायरे में लाने की पहल की जाएगी। इस दौरान धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी सहित भूमि सुधार, खनन एवं गृह सहित कई विभागों के अधिकारी उप...