अमरोहा, अप्रैल 10 -- अमरोहा। जिले की सभी चार विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार सुबह डीएम निधि गुप्ता 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगी। यह सूची अब आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। बताया कि 10 से 17 अप्रैल तक सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। कोई भी नागरिक अपने निकटतम बूथ पर जाकर सूची को देख सकेगा। साथ ही अपने नाम, पते या अन्य विवरण की जांच कर सकेगा। अगर सूची में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो मतदाता 15 दिन में डीएम के समक्ष अपील कर सकेंगे। डीएम के निर्णय से संतुष्ट न होने पर 30 दिन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां भी अपील कर सकते हैं।विधानसभा क्षेत्रों की संश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.