खगडि़या, फरवरी 27 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि गुरुवार को परबत्ता प्रखंड के सार्वजनिक रमावती उच्च विद्यालय, तेमथा के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के तहत बिहार विधानसभा, पटना पहुंचे। वहां उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से शिष्टाचार मुलाकात भी की और संसदीय परंपराओं के बारे में जानकारी हासिल की। बच्चों ने कहा कि किताबों में पढ़ी जाने वाली बातें आज प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलीं। जिससे उनका ज्ञान और भी समृद्ध हुआ। मौके पर परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, शिक्षक चंदन कुमार, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.