लखनऊ, फरवरी 10 -- मुख्यमंत्री ने फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक प्रो0 श्याम बिहारी लाल तथा दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक श्री विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र में बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल और सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान विधानसभा सदस्य प्रो. श्याम बिहारी लाल का दो जनवरी, 2026 को लगभग 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका असमय निधन हम सभी के लिए दुःखद है। प्रो. श्याम बिहारी लाल वर्तमान उत्तर प्रदेश विधानसभा में दूसरी बार सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। वह सर्वप्रथम वर्ष 2017 में और उसके बाद वर्ष...