कटिहार, अगस्त 22 -- कटिहार। सांसद प्रतिनिधि सह संयोजक कटिहार संसदीय विकास समिति सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बरारी विधानसभा में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में कुल 96 केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का संचालन हो रहा है , जिसके अनुश्रवण एवं निगरानी के लिए सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति कार्यरत है। इन योजनाओं की प्रगति, चयन एवं गुणवत्ता के संबंध मे जमीनी वास्तविकता जानने के लिए कटिहार संसदीय विकास समिति के संयोजक सुनील कुमार यादव ने मो जहांगीर आलम को बरारी विधानसभा का संयोजक मनोनीत किया है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रहलाद गुप्ता, मो सलीम, अखिलेश पोद्दार, दिलीप ठाकुर, सद्दाम, महेश चौधरी, परवेज़ आलम, सिराज, सत्यनारायण चौधरी , राजेंद्र प्रसाद यादव की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मनु सिंह निरसा विधायक के प्रत...