अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने मंगलवार रात को हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेसियों के घरों पर पुलिस रात तक बैठी रही। कांग्रेसी लखनऊ नहीं जा पाए। कांग्रेस पूर्व विधायक विवेक बंसल व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह समेत कई नेता जाने में सफल रहे। अन्याय, अत्याचार व लोगों की जमीनों पर किए जा रहे कब्जे के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया। इसको लेकर जिलों से भी कांग्रेसी बुलाए गए थे। लेकिन मंगलवार की रात से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह, पूर्व मंत्री श्योराज जीवन, राजेश जीवन, सागर सिंह तोमर समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लखनऊ नहीं जाने दिया। रातभर पुलिस की पहरेदारी में कांग्रेसी बैठे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा....