रांची, अगस्त 11 -- जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार को राज्यभर से आए हजारों छात्र सोमवार को राजधानी रांची की सड़क पर उतर आए। विधानसभा से लेकर जगन्नाथपुर मंदिर तक डटे रहे। झारखंड विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करने निकले विद्यार्थियों पर पुलिस ने एतिहाती तौर पर पांच घंटे के भीतर तीन बार लाठीचार्ज किया। इससे पहले पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के जमीनी और आकाशी नौ गोले दागे थे। इसके बाद मची अफरा-तफरी में आधा दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हुए। वहीं, कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। घायलों का जगन्नाथपुर मंदिर के पास खड़ी की गई एंबुलेंस में मेडिकल टीम प्राथमिक उपचार की। छात्रों के समर्थन में देश के कई राज्यों से भी विद्यार्थी घेराव कार्यक्रम...