रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में एशियन यूथ पैरा गेम्स-2025 की तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर लौटे खूंटी के खिलाड़ी झोंगो पाहन को सम्मानित किया। अध्यक्ष ने झोंगो पाहन और उनके दोनों प्रशिक्षकों, आशीष कुमार एवं दानिश अंसारी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। दुबई में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में झोंगो पाहन की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीरंदाजी में दो पदक जीतकर उन्होंने न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, झोंगो पाहन जैसी प्रतिभाएं खेल जगत के लिए अनमोल हैं। उनकी इस सफलता से झारखंड के हर जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रेरि...