पिथौरागढ़, अगस्त 3 -- संतोष, पिथौरागढ़। युवा बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य की उन्नीसवीं पुस्तक धरती के मेहमान का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किया। सोमवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की बाल साहित्य बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। युवा साहित्यकार ललित शौर्य इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा चलाया जा रहा मोबाइल नहीं, पुस्तक दें अभियान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...